भारतीय पहलवानों ने जंतर-मतंर पर WFI के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, जानिए क्या लगाए आरोप

admin

दिल्ली (एकता): ओलंपियन बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित पहलवानों ने जंतर-मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर लिखा कि “पहलवान चल रही तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करना चाहते। हम दोपहर 3-4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और वहां सब कुछ बता देंगे।”हम रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का विरोध कर रहे हैं। हम पहलवान यहां इकट्ठे हुए हैं और शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। हम अपने सभी मुद्दों को वहां उठाएंगे।

बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट और अन्य पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के खिलाफ दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया, “डब्ल्यूएफआई द्वारा मनमाने नियमों और विनियमों के माध्यम से पहलवानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *