दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी गर्माया सदन, नोटों की गड्डी लेकर पहुंचे आप MLA

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी सदन गर्माया। मीडिया सूत्रों के अनुसार बीजेपी और आप पार्टी के विधायकों ने बुधवार को सदन में जमकर हंगामा किया। बता दें कि आप विधायक भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा कर रहे थे। वहीं सदन में आप पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल ने रिश्वत देने का आरोप लगाया। दिल्ली विधानसभा सदन में वह पैसों की गड्डी लेकर पहुंचे।

महेंद्र गोयल ने कहा कि रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में कर्मचारियों को नौकरी देने के मामले में भ्रष्टाचार पनप रहा है। इतना ही उन्होंने कहा कि जब वह इसका विरोध करते पहुंते तो उन्हें कंपनी ने चुप रहने के लिए रिश्वत दी। इस बारे में मैंने पुलिस और अन्य जगह शिकायत की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते वह सदन में यह मुद्दा उठा रहे हैं, ताकि इसकी जांच हो सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *