दिल्ली (एकता): कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती। प्यार कभी भी किसी से भी कभी भी हो सकता है। ऐसा ही एक प्रेम-प्रसंग का मामला गुरुग्राम में सामने आया है। जहां 22 साल की युवती और 14 साल के छात्र ने प्यार के आगे सभी सीमा लांघ दी। इस कहानी में कुछ अलग ही ट्विस्ट्स देखने को मिला। जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे।
मीडिया सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम के ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक युवती (22) के पड़ोस में एक परिवार रहता था। उसने उस परिवार के छात्र से प्यार करने लगी। हालांकि युवती की कुछ महीनों पहले एटा निवासी युवक से सगाई हो चुकी थी। युवती प्यार के आगे इतनी अंधी हो चुकी थी कि वह शनिवार को छात्र को भगाकर चंडीगढ़ ले गई। वहां उसने छात्र को शॉपिंग भी कराई।
सोमवार रात पुलिस ने दोनों को खोड़ा में किराए के एक कमरे से पकड़ लिया। छात्र के पिता ने बताया कि उसका बेटा अचानक गायब हो गया है। उन्हें पास के पड़ोस वाली युवती पर शक हुआ। जिसके चलते पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। युवती ने 25000 रुपए खर्च कर छात्र को शॉपिंग करवाई। शाम को दोनों वापस खोड़ा आ गए और युवती घर से दूसरी कॉलोनी में रहने लगी। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।