सुशांत राजपूत की मौत के ढाई साल बाद पालतू डॉग फज ने भी कहा अलविदा, फैंस को लगा झटका

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड स्‍टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई साल बाद उनके परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है। जिससे हिंदी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उनके पालतू डॉग फज ने भी दुनिया से अलविदा कह दिया है। बता दें कि इस खबर को सुनकर उनके फैंस भी सदमे में हैं। हैरानी की बात यह है कि सुशआंत के जाने के बाद भी वह उनका डॉग उनकी फोटो के पास अकसर घूमता कहता था। उस दौरान सुशांत के इस पालतू डॉग की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं थी।

सुशांत का नहीं रहा पालतू डॉग

सुशांत की मौत के बाद अब उनके बेजुबान दोस्त ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार के पास सुशांत के जाने के बाद उसका ही सहारा था लेकिन अब उसने भी साथ छोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया। सुशांत की बहन ने इन फोटो के कैप्शन में फज की मौत का जिक्र किया है। हालांकि टीवी जगत के सभी अभिनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *