दिल्ली (एकता): दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का ऐलान हो चुका है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एलजी की मंजूरी के बाद 24 जनवरी को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव पर फैसला लिया गया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एमसीडी से चुनाव के लिए 30 जनवरी को सदन की बैठक कराने का फैसला लिया है।
बता दें कि इससे पहले 6 जनवरी को इस बैठक में हंगामे के चलते चुनाव नहीं हो पाया। मेयर के चुनाव में लगातार हो रही देरी सही नहीं है। दिल्ली सरकार के इस सुझाव पर एलजी की काफी देर बाद सहमति बनी।