दिल्ली (एकता): दिल्ली में लगातार सामने आ रहे कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं। पहली बार राजधानी में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार अब कोरोना से पीड़ित मरीज काफी कम हो गए हैं। काफी मरीजों को पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। बताया जा रहा है कि राजधानी में जनवरी में 15-16 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है।