दिल्ली (एकता): गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल अगले लोकसभा चुनाव तक बढ़ा दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने मंगलवार को प्रस्ताव पेश किया। बीजेपी के सदस्यों ने इस प्रस्ताव को मंजूर किया है।
बता दें कि नड्डा का जून 2024 तक के लिए बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व पीएम के रूप में करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये ऐलान किया।