दिल्ली (एकता): आपने पहाड़ों पर तो बर्फ गिरते देखा होगा लेकिन ग्रेटर नोएडा में भी अब शिमला जैसा नजारा देखने को मिला है। बता दें कि यहां गाड़ियों के ऊपर बर्फ जमी मिली। जिसकी तस्वीरें वायरल हुई है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार ग्रेटर नोएडा में भी कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। तापमान में गिरवाट दर्ज होने के कारण यहां गाड़ियों के ऊपर बर्फ की परत जमने लगी। इसी तरह कई अन्य स्थानों पर भी घास पर बर्फ जमने का वीडियो वायरल हुआ।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 से नीचे है। जब लोग सुबह अपनी कार के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गाड़ी की छत पर बर्फ की परत जमी हुई थी। उन्होंने बर्फ की तस्वीरें मोबाइल में कैद कर ली। लंबे समय बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्यूआई ऑरेंज जोन में आ गया है।
