दिल्ली में 2 अंतरराज्यीय अवैध हथियार रैकेट का भंडाफोड़, 4 तस्कर 18 पिस्टल के साथ गिरफ्तार

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में अपराध के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। हर रोज नए-नए मामलों में गिरोह गिरफ्तार हो रहे हैं। अब तो ये लगने लगा है कि कहीं राजधानी में कोई बड़ी साजिश तो नहीं रची जा रही।

मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने हथियार तस्करी करने वाले दो अलग-अलग गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से कुल 10 पिस्टल, 10 अतिरिक्त मैगजीन के अलावा 8 तमंचे बरामद किए गए हैं।

बता दें कि आरोपी सेंधवा, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश से हथियार लेकर दिल्ली में प्रवेश हुए थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है। सूचना के बाद एक टीम का गठन कर तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। चौथे आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा गया। इनके पास से 18 पिस्टल, तमंचे व 10 मैगजीन बरामद हुई। हैरानी की बात यह है कि आरोपी पिछले 4 सालों में 400 से ज्यादा हथियार सप्लाई कर चुके हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *