दिल्ली (एकता): दिल्लीवासियों के लिए एक जरूरी खबर है। सोमवार को घर से बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक की एडवाइजरी पढ़ लें अन्यथा मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होने वाला है। जिसके चलते कई सड़कें बंद रहेंगी। वहीं पुलिस ने रोड शो को लेकर प्लान तैयार किया है। सोमवार को कुछ मार्गों के बंद होने के कारण ट्रैफिक डायवर्ड किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीजेपी 16 जनवरी को दोपहर 3 बजे से पटेल चौक से संसद मार्ग-जय सिंह रोड जंक्शन तक एक रोड शो आयोजित करेगी।
जानिए कौन से मार्ग रहेंगे बंद
दिल्ली में रोड शो के दौरान अशोका रोड, संसद मार्ग, टालस्टाय रोड, रफी मार्ग, जंतर मंतर रोड, इम्तियाज खान मार्ग दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे से तक बंद रहेगा।

यहां से ट्रैफिक किया जाएगा डायवर्ड
बाहरी सीसी-संसद मार्ग जंक्शन, रायसीना रोड-जंतर मंतर रोड जंक्शन, गोल डाक खाना, गुरुद्वारा रकाब गंज, विंडसर, रेल भवन, जनपथ-टॉलस्टॉय रोड जंक्शन पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन मोदी के सम्मान में रोड शो किया जाएगा।