नई दिल्ली (एकता): दिल्ली के बाहरी जिला के मुंडका इलाके में एक बार फिर बंद पड़ी इमारत में अचानक आग लग गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह घटना रविवार शाम को हुई। आग लगने के बाद इमारत में कुछ सामान जला हुआ मिला।
बता दें कि पिछले साल मई महीने में भी इस इमारत में आग लगने से 27 लोगों की मौत हुई थी। जिससे बिजली की तारें भी जल गई थी। यह इमारत चार मंजिला है और इसमें बेसमेंट भी है। हादसे के दौरान दर्जनों लोगों को इमारत से निकाला गया था और कई लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई थी।
हादसे के बाद इस इमारत को सील कर दिया गया था। कई लोगों का कहना है कि इस बंद पड़ी इमारत में नशे के युवक आते थे। उन्हें शक है कि कहीं उनके द्वारा कुछ ज्वलनशील पदार्थ फेंकने से तो आग नहीं लगी। फिलहाल दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।