वायु प्रदूषण कम होते ही कुछ पाबंदियां हटीं, जानें दिल्ली-NCR का हाल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में वायु प्रदूषण कुछ कम हुआ है। जिससे वायु गुणवत्ता पैनल ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के तहत लागू प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार 6 जनवरी को कोहरे के कारण वायु प्रदूषण में तेजी वृद्धि पर केंद्र ने दिल्ली-एनसीआर में तीसरे चरण के तहत बैन को लागू करने का फैसला लिया था। शनिवार की शाम 340 एक्यूआई दर्ज हुआ था।

आशंका जताई है कि शनिवार सुबह कोहरे के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़कर बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है। वहीं एनसीआर के फरीदाबाद (319), गुरुग्राम (311), नोएडा (324), ग्रेटर नोएडा (332) में प्रदूषण सूचकांक 300 से अधिक रहा। गौरतलब है कि बोर्ड ने सिस्टम फॉर एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में रविवार को एक्यूआई 357 दर्ज किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *