दिल्ली (एकता): दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए दिल्ली के कई मार्गो को अलग-अलग तरीके से सजाया गया है। पीएम के स्वागत के लिए संसद मार्ग भी सजा है। वहीं जगह-जगह पर झाकियां लगीं हैं। संसद मार्ग पर पटेल चौक से जय सिंह रोड जंक्शन तक रोड शो निकालाएगा।

ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच पीएम के स्वागत के लिए कलाकार बुलाए गए हैं। भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो सकती है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रोड शो मार्ग के आसपास विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों को हिदायत ही है कि अगर जरूरी न हो तो नई दिल्ली में प्रवेश न करें, क्योंकि इससे आपको ही मुश्किल हो सकती है।