जोशीमठ भू-धंसाव मामले में SC का सुनवाई से इनकार, उत्तराखंड हाईकोर्ट भेजा केस

admin

नई दिल्ली (एकता): दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने जोशीमठ संकट पर बड़ा फैसला सुनाया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार कोर्ट ने सोमवार को याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जोशीमठ के लोगों को मरम्मत कार्य और तत्काल राहत प्रदान करने के लिए केंद्र को निर्देश देने के लिए हस्तक्षेप की मांग करने वाली याचिका पर इंकार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए याचिका के साथ उत्तराखंड हाईकोर्ट जाने की अनुमति दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह अपनी बात को उत्तराखंड हाईकोर्ट में रखें। वहीं मामले में उत्तराखंड सरकार ने कोर्ट से कहा कि राज्य सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *