नई दिल्ली (एकता): दिल्ली एम्स में तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए बुरी खबर है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में तैनात गार्ड को हटाकर सेना व अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत जवानों को नियुक्त करने का फैसला लिया जा रहा है।
बता दें कि इस फैसले से हजारों गार्ड बेरोजगार हो जाएंगे। इस बाबत 12 जनवरी को एम्स प्रशासन ने आदेश जारी किया था। एम्स के सुरक्षा विभाग की कमान मुख्य सुरक्षा अधिकारी के हाथ में होती है। बता दें कि एम्स में हर रोज करीब 12 हजार मरीज अपना इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। इन्हें संभालने के लिए करीब तीन हजार सुरक्षा गार्ड नियुक्त हैं। अब उनकी नौकरी पर तलवार लटक गई है।