दिल्ली (एकता): दिल्ली में बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुरने लगे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को राजधानी के सफदरजंग इलाके में 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि रविवार के बाद दिल्ली में धूप के बाद लोगों को थोड़ी राहत तो जरूर मिली लेकिन सोमवार को मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।