IGI एयरपोर्ट पर चोरी के रैकेट का पर्दाफाश, लाखों के जेवर सहित नकदी बरामद

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) के अंदर चोरी के रैकेट का पर्दाफाश होने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस रैकेट में लाखों के आभूषण सहित नकदी बरामद की गई है।

बता दें कि शनिवार को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बता दें कि आभूषणों की कीमत 10 लाख से भी ज्यादा है और नकदी 1,15,000 रुपए बरामद की है। अब पुलिस जांच में जुटी हुई है और पता लगा रही है कि आखिर आरोपी चोरी के माल कौन-कौन से अड्डे पर पहुंचाते थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *