दिल्ली (एकता): दिल्ली में सनसनीखेज वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके से एक शर्मनाक घटना सामने आई। जहां किन्नर ने अवैध संबंधों का खुलासा करने की धमकी दी तो आरोपी ने अपने साथी के संग मिलकर उसकी बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने तब तक चाकू से वार किए जब वह मर नहीं गई।
आरोपी की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। घटना के बाद उसके परिजन उसको एम्स लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस हत्या के मामल में हिमांशु और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो हिमांशु ने बताया कि वह किन्नर का दोस्त था। वह अक्सर हरि नगर, आश्रम स्थित फ्लैट पर आया करता था।
किन्नर हिमांशु से पैसों की मांग करता था और धमकी देता था कि पैसे न देने पर वह उसके पिता को संबंधों की जानकारी दे देगा। इस पर उसने किन्नर को मारने की साजिश रची। वह 10 जनवरी को फ्लैट पर पहुंचे। दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।