नेपाल (एकता): नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बता दें कि दुर्घटना के समय 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

जानकारी के अनुसार यह विमान 72 सीटों वाला था। रविवार सुबह विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन अचानक विमान में आग लग गई जिससे वह क्रैश हो गया। फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी पता नहीं चल पाई है। दुर्घटना के बाद बचाव कार्य जारी है।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने हादसे पर जताया दुख
विमान हादसे को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा , “यात्रियों को लेकर काठमांडू से पोखरा जा रहे विमान 72 की दुखद दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं। मैं सुरक्षा कर्मियों, नेपाल सरकार की सभी एजेंसियों और आम जनता से प्रभावी बचाव शुरू करने की अपील करता हूं।”