नई दिल्ली (एकता): उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 16 जनवरी को सुनवाई होगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के तीन जज दायर याचिका पर सुनवाई करेगें।
बता दें कि बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों का प्रवेश द्वार जोशीमठ इन दिनों जमीन धंसने से संकट में हैं। लोगों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। काफी लोगों को कही और शिफ्ट करवाया गया है। कई घर, सड़कें जमीन के नीचे धंस गए हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी याचिका में मांग की है कि भूस्खलन में अपना घर गंवाने वाले लोगों को राज्य सरकार तुंरत आर्थिक सहयता उपलब्ध कराएं।