दिल्ली (एकता): आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। चाहे वो शिक्षा, नौकरी या फिर घर। महिलाएं सभी क्षेत्र में पुरुषों के सामान चल रही हैं। ऐसा ही एक कदम दिल्ली में महिलाओं ने बढ़ाया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अब दिल्ली में सार्वजनिक बसें महिलाएं चलाएंगी। दरअसल केजरीवाल सरकार ने सार्वजनिक बसों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए 13 नई महिला चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। महिलाएं अब डीटीसी की बसें चलाएंगी।
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजघाट डिपो में प्रशिक्षित महिला चालकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र हासिल करने वाली 13 में से 10 महिलाओं ने केजरीवाल सरकार की ‘’मिशन परिवर्तन’’ पहल के तहत ट्रेनिंग पूरी की।