दिल्ली में फिर शुरू होने वाला है Cold Attack, 20 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बर्फीली हवाएं चलने लगी हैं। रविवार से तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 10 से 11 दिनों से भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

रविवार से बादल छाए रहेंगे। 15 जनवरी से दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में फिर से कोहरे की मार सताने वाली है।

20 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *