दिल्ली (एकता): डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के दिल्ली सचिवालय पर एक बार फिर सीबीआई छापा मारने पहुंची। मीडिया सूत्रों के अनुसार सिसोदिया ने दावा किया कि पहले भी सीबीआई को वहां से कुछ हासिल नहीं हुआ था और अब भी कुछ नहीं होगा। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दावा किया , ”आज फिर CBI मेरे दफ़्तर पहुंची है। उनका स्वागत है। इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ़्तर में छापा मारा, लॉकर तलाशे, मेरे गांव तक में छानबीन करा ली। मेरे खिलाफ न कुछ मिला हैं न मिलेगा, क्योंकि मैंने कुछ गलत किया ही नहीं है। ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है।”
आज फिर CBI मेरे दफ़्तर पहुँची है. उनका स्वागत है.
इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ़्तर में छापा मारा, लॉकर तलशे, मेरे गाँव तक में छानबीन करा ली.मेरे ख़िलाफ़ न कुछ मिला हैं न मिलेगा क्योंकि मैंने कुछ ग़लत किया ही नहीं है. ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है.
— Manish Sisodia (@msisodia) January 14, 2023
CBI ने खंगाला था पहले भी सिसोदिया का बैंक लॉकर
गौरतलब है कि दिल्ली की शराब नीति में गड़बड़ी के मामले में सीबीआई ने 4 महीने पहले डिप्टी सीएम के लॉकर की तलाशी ली थी। लेकिन उ समय भी उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा था।