दिल्ली में फिर एसिड अटैक: झगड़े के बाद पड़ोसी पर फेंका तेजाब, पढ़िए पूरा मामला

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार रात एक युवक रोड पर अपने कुत्ते को सैर करवा रहा था तभी पड़ोसियों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके चलते उसका पिता बीच में आ गया और आरोपियों ने उसपर तेजाब फेंक दिया।

बता दें कि पीड़ित व्यक्ति की पहचान उत्तम नगर निवासी राजेश्वर के रूप में हुई है। उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति का एमएलसी अभी तक तैयार नहीं किया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी के घर से एक टॉयलेट क्लीनर (तेजाब) की बोतल बरामद की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *