नई दिल्ली (एकता): भारतीय सेना ने रविवार को अपना 75वां ‘आर्मी डे’ कुछ अलग अंदाज में मनाया। बता दें कि पहली बार राजधानी दिल्ली से बाहर बेंगलुरू में 75वां स्थापना दिवस मनाया गया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार बेंगलुरु के गोविंद स्वामी परेड ग्राउंड में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी समारोह में शामिल हुए और उन्होंने दिवस समारोह के दौरान सलामी दी।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे समारोह के दौरान विशेष बल के कमांडो ने मार्च पास्ट किया। सेना के हेलीकॉप्टरों ने आसमान में बड़ी ही खूबसूरती के साथ फ्लाई पास्ट किया। इतना ही नहीं विशेष बल के कमांडो ने मार्च पास्ट भी किया।

आर्मी सर्विस कॉर्प्स (एएससी) टॉर्नेडो टीम ने भी प्रदर्शन दिखाया। आसमान में सेना के एक ड्रोन ने उड़ते हुए पास्ट किया।

आर्मी बैंड ने भी अपना अलग अंदाज में करतब दिखाया। बता दें कि 15 जनवरी, 1949 के दिन ही जनरल केएम करियप्पा को भारतीय थल सेना का कमांडर इन चीफ बनाया गया था।
