दिल्ली (एकता): जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार शरद यादव की बेटी शुभाषिनी ने भावुक होकर ट्वीट कर जानकारी दी कि…पापा नहीं रहे।
पापा नहीं रहे 😭
— Subhashini Sharad Yadav (@Subhashini_12b) January 12, 2023
बता दें कि शरद यादव ने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि उन्हें सांस लेने की तकलीफ के चलते और किडनी की समस्या थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि शरद यादव का पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर रखा गया, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
शरद यादव के पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।