दिल्ली (एकता): दिल्लीवासियों को एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। खास बात यह है कि यह ट्रेन 2 घंटे से भी कम समय में जयपुर से दिल्ली पहुंचाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार मार्च 2023 तक ‘वन्दे भारत ट्रेन’ जयपुर से दिल्ली की पटरियों पर चलेगी। बता दें कि नई दिल्ली में जयपुर से बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा की केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात हुई। जिसमें उन्होंने जयपुर के लिए करीब 900 करोड़ की सौगात पर मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने कहा कि ट्रेनें अनावश्यक ना रूकें और बिना देरी से अपने तय रूट पर चलें। जयपुर में डिग्गी-मालपुरा रोड की रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। पहले लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। लेकिन अब सरकार उनके लिए अंडरपास बनाएगी।
वंदे भारत ट्रेन में 1196 यात्री सफर कर सकेंगे
वंदे भारत ट्रेन से जयपुर से दिल्ली तक 310 किमी का सफर 4.45 घंटे की बजाय 1.45 घंटे में पूरा होगा। जयपुर से उदयपुर 428 किमी का सफर अभी 7.30 घंटे में पूरा होता है। 16 डिब्बों की वंदे भारत ट्रेन में 1196 यात्री सफर कर सकेंगे।बता दें कि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से 1800 से 3000 रुपए तक का किराया लिया जाएगा।