दिल्ली (एकता): पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वह राजनीति में अहम स्थान रखने वाले देश के एक कद्दावर नेता थे। मीडिया सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शरद यादव को श्रद्धांजलि दी।
शरद यादव जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। शरद यादव जी ने दशकों तक बिहार व भारतीय राजनीति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति
— Amit Shah (@AmitShah) January 12, 2023
सपा नेता रामगोपाल यादव ने दिवंगत शरद यादव को उनके निवास स्थान पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
शरद यादव के दुखद निधन से एक और समाजवादी योद्धा हमारे बीच से चला गया। ये मेरा सौभाग्य था कि राज्य सभा में वे पहली बार जब आए तो उनका नाम इटावा की मतदाता सूची में मेरे आवास में ही था। शरद जी के रहते संसद सदैव जीवंत रहती थी।अविस्मरणीय व्यक्तित्व!शत शत नमन! pic.twitter.com/HE6Hjt85MW
— prof ram gopal yadav (@proframgopalya1) January 13, 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शरद यादव के निधन पर कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ने वाले सत्तर के दशक के छात्र नेता शरद जी संसद में वंचितों की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आवाज थे।
शरद यादव के निधन पर अरविंद केजरीवाल ने भी दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि JDU के पूर्व अध्यक्ष जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उन्होंने हमेशा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम किया, अपने मज़बूत राजनीतिक उसूलों पर कायम रहने वाले राजनेता के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति.
JDU के पूर्व अध्यक्ष श्री शरद यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उन्होंने हमेशा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम किया, अपने मज़बूत राजनीतिक उसूलों पर क़ायम रहने वाले राजनेता के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति https://t.co/KYVjkPs9qU
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 13, 2023
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। सिंगापुर के अस्पातल में बिस्तर से वीडियो बयान जारी करते हुए लालू यादव ने शरद यादव को बड़ा भाई बताया और दिवंगत नेता के साथ अपने पुराने रिश्ते को याद किया।
अभी सिंगापुर में रात्रि में के समय शरद भाई के जाने का दुखद समाचार मिला। बहुत बेबस महसूस कर रहा हूँ। आने से पहले मुलाक़ात हुई थी और कितना कुछ हमने सोचा था समाजवादी व सामाजिक न्याय की धारा के संदर्भ में।
शरद भाई…ऐसे अलविदा नही कहना था। भावपूर्ण श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/t17VHO24Rg
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 12, 2023
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर उनके आवास पर जानकर श्रद्धांजलि दी।
