दिल्ली (एकता): संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट 2023-24 पेश करेंगी।
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने और 6 अप्रैल को समाप्त होने की संभावना है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। जानकारी के मुताबिक बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे को पेश किया जाएगा।