दिल्ली (एकता): दिल्ली में अब फिर कोहरे व शीतलहर का दौर शुरू हो रहा है। दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 15 जनवरी से सर्दी फिर लोगों का जीना मुश्किल करेगी।
बता दें कि शुक्रवार भी कोहरे के कारण विमानों की उड़ानों पर असर पड़ा है। बुधवार देर रात दिल्ली के कई इलाकों में भी बारिश हुई थी। लेकिन दिन में धूप खिलने से ठंड का अहसास कुछ कम हुआ।
गुरुवार को दिल्ली में दक्षिण-पूर्व दिशा से आठ से 16 किमी की गति से हवा चली। सुबह धुंध के कारण वेंटिलेशन इंडेक्स भी औसत से कम रहा।