दिल्ली में कोहरे ने 26 ट्रेनों की रोकी रफ्तार, कई फ्लाइट्स लेट

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में ठंड और कोहरे ने ट्रेनों और अंतरराष्ट्रीय-घरेलू उड़ानों की रफ्तार रोक ली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शीतलहर के चलते बुधवार को राजधानी में कुछ उड़ानें (दिल्ली-शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-गुवाहाटी) कोहरे और ठंड के कारण लेट रही।

इसके अलावा उत्तर रेलवे क्षेत्र में 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बता दें कि इससे पहले  मंगलवार को घने कोहरे के कारण 237 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *