दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। लोगों को अब घने कोहरे से थोड़ी सी राहत मिलेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को बादल छाए रहेंगे। लोगों को थोड़ी ठंड से भी राहत मिलेगी। बता दें कि कोहरे का असर विमानों, ट्रेनों और यातायात पर भी पड़ रहा है। जिससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश से कोहरे का असर कम होगा। जिससे लोगों को आने-जाने में भी परेशानी नहीं होगी। ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को भी शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहा। बता दें कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर जारी है।