दिल्ली में एक और खौफनाक वारदात: पहले लड़की का बेरहमी से किया मर्डर फिर खुद मौत को लगाया गले

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के बवाना इलाके में खौफनाक घटना सामने आई है। जहां एक लड़के ने लड़की की हत्या कर खुद को भी मौत के गले लगा लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार दोनों मृतकों ने होटल में एक कमरा लिया था। कमरे में जाने के बाद ये लोग बाहर नहीं आए। पुलिस को सूचना मिली कि एक होटल में लड़का-लड़की के शव मिले हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस को होटल के रिसेप्शन पर पता चला कि दोनों मृतक 21 साल के थे और उन्होंने मंगलवार को कमरा लिया था। पुलिस को शुरुआती जांच में लड़की की गर्दन पर चोट के निशान मिले। वहीं लड़के के मुंह से झाग के निशान मिले। पुलिस ने खून से लथपथ चाकू और सल्फास का पाउडर बरामद किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *