नई दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म RRR ने इतिहास रचा है। पिछले साल की सबसे दमदार बिजनेस करने वाली फिल्मों में से एक ‘ RRR’ है। एस एस राजामौली की फिल्म जिस तरह इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक सफलता हासिल कर रही है, उससे साउथ इंडस्ट्री को खुशी महसूस हो रही है। इस फिल्म को देखकर लोगों का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा।

‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को मिला Golden Globe Award
बात करें इस फिल्म के गानों की तो उनपर लोग इंस्टाग्राम, स्नैपचैट पर Reels बनाकर नहीं थक रहे। इस गाने के हर सॉग पर Alia Bhatt के फैंस ने रीलस अपलोड की। अलग-अलग तरह की वीडियो बनाई। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार फिल्म RRR के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को Golden Globe Award मिला है। बता दें कि SS Rajamouli की यह फिल्म, जो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में दो कैटेगरीज में नॉमिनेटेड थी, एक कैटेगरी में अवॉर्ड जीत चुकी है।

11 जनवरी को यह शो स्ट्रीम
बताया जा रहा है कि अमेरिका में कैलिफोर्निया के बेवेर्ली हिल्स स्थित बेवेर्ली हिल्टन में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। इस अवॉर्ड शो में कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और टीवी शोज को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 11 जनवरी को यह शो स्ट्रीम हो रहा है। जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट की एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को बेस्ट सॉन्ग अवॉर्ड मिला है।
