दिल्ली (एकता): दिल्ली में दुनिया का यह मंदिर सबसे विशाल हिंदू मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का अपना कुछ खास रहस्य है। यह देखने में भी अद्भुत है। यह दिल्ली के सभी मंदिरों में से आकर्षणों का केंद्र बना हुआ है।

इस मंदिर का नाम अक्षरधाम। वैसे तो राजधानी में बहुत सारी ऐतिहासिक स्मारक हैं। लेकिन इसमें कुछ अलग बात है। यह दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मंदिर परिसर होने के नाते इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया गया है। आइए जानिए इस मंदिर के इतिहास के बारे में।

11 हजार कारीगरों ने 5 साल में खड़ा कर दिया था यह मंदिर
अक्षरधाम मंदिर नई दिल्ली में नोएडा मोड़ के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि यह मंदिर कोई आम मंदिर नहीं है। यह सभी मंदिरों से अलग है। यह मंदिर 100 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। इस मंदिर को करीब 11 हजार कारीगरों ने 5 साल में खड़ा कर दिया था। मंदिर का निर्माण सफेद इटालियन शुद्ध संगमरमर और राजस्थानी गुलाबी पत्थर से किया गया। हैरानी इस बात की है कि इस मंदिर में किसी स्टील या कंक्रीट का उपयोग नहीं किया गया। लेकिन फिर भी यह इमारत टिकी हुई है।

नारायण सरोवर नाम की झील से घिरा हुआ है मंदिर
बताया जा रहा है कि अक्षरधाम मंदिर नारायण सरोवर नाम की झील से घिरा हुआ है। इस झील में पवित्र जल है।

इसे महाराष्ट्र की अजंता और एलोरा गुफाओं की थीम पर बनाया गया है।
