पंजाब (एकता): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमृतसर में हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। मीडिया सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पीली पगड़ी बांधी। इसके बाद वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे।

राहुल गांधी ने दरबार साहिब में कीर्तन जत्थे के पीछे बैठकर इलाही गुरबाणी का कीर्तन सुना। हालांकि वह श्री अकाल तख्त साहिब के अंदर नहीं गए।

उन्होंने बाहर से ही माथा टेका। बता दें कि हरमंदिर साहिब पहुंचने से पहले राहुल गांधी होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे। वह कार से चंडीगढ़ रवाना हुए और एयरपोर्ट से अमृतसर पहुंचे।
