दिल्ली (एकता): दिल्ली के कंझावला कांड में मृतक अंजलि के परिजन मंगलवार को सुल्तानपुरी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह थाने के बाहर बेटी के न्याय की मांग करने लगे।

परिजनों ने आरोपियों पर हत्या की धारा लगाने की मांग की। मृतका के मामा का कहना है कि हम डीसीपी से पूछना चाहते हैं जब आरोपी ने गुनाह कबूल लिया है तो पुलिस और क्या देखना चाहती है?