दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू बस कई गाड़ियों को टक्कर मारकर झुग्गियों में जा घुसी

admin

दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली के सरायरोला इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सूत्रों के अनुसार जहां एक बेकाबू बस कई गाड़ियों को टक्कर मारकर झुग्गियों में जा घुसी।

बता दें कि हादसे के समय बस नांगलोई से आ रही थी। अचानक सराय रोहिल्ला रोड पर अपनी रोजी-रोटी चला रहे लोहारों के घर के ऊपर लोगों को चपेट में लेती हुई झुग्गियों में जा घुसी। जिसमें 3 महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गया। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिल्ली पुलिस फायर के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यहां पर मौजूद मौके पर लोगों का कहना है कि जिस तरह से बस इतनी स्पीड में आ रही थी कि कई गाड़ियों को टक्कर मारी और झुग्गियों में जा घुसी। दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस ने बड़ी मशक्कत के बाद बस को वहां से क्रेन द्वारा निकाला गया। लोगों में काफी गुस्सा है। उनका कहना है कि क्या हमारी जान की कोई कीमत नहीं है, हम अपना यहां रोड के किनारे गुजारा बसर करते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *