दिल्ली (एकता): पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी थाने के शहीद एएसआई शम्भू दयाल पर आरोपी द्वारा हमले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे आरोपी ने भागने के लिए एएसआई पर चाकू से हमला किया था। लेकिन एएसआई की हिम्मत ही थी कि उन्होंने जख्मी होने के बावजूद बदमाश को जेल पहुंचाया और खुद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस मामले में एक महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनके पति से बदमाश ने मोबाइल झपट लिया है। यह मामला एएसआई को सौंपा गया। वह महिला को साथ लेकर आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली रेवाड़ी रेलवे लाइन की ओर गए। यहां झुग्गियों में वह छुपा बैठा था। उसने एएसआई पर वार कर दिए।
