ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो के समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

admin

ब्राजील (एकता): ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थकों द्वारा हंगामा मचाया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हंगामे के दौरान समर्थकों ने सुरक्षा बाधाओं और पुलिस बैरिकेड्स तक तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि समर्थक राष्ट्रपति भवन में जा घुसे। बता दें कि समर्थकों ने रविवार को ब्रासीलिया की राजधानी में कांग्रेस और अन्य इमारतों पर हमला किया। बताया जा रहा है कि करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक महीने पहले भी हुई थी हिंसा

बता दें कि एक महीने पहले भी ब्राजील में ऐसी ही झड़प हुई थी। सिल्वा की जीत का विरोध कर रहे बोलसोनारो के समर्थकों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *