दिल्ली (एकता): दिल्ली में कंझावला मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार रोहिणी कोर्ट ने सभी छह आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा। बता दें कि आरोपियों को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।
गौरतलब है कि दिल्ली की एक अदालत ने इस केस में अन्य आरोपी अंकुश खन्ना को जमानत दे दी थी। पुलिस ने इस मामले में पहले दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी आशुतोष और आरोपी अंकुश को गिरफ्तार किया।