दिल्ली में ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, मरीजों की बढ़ने लगी संख्या

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में सर्दी का कहर जारी है। ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार कोहरे से राजधानी में पारा गिरने से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बता दें कि कई मरीजों को खांसी-जुकाम, वायरल बुखार सहित कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। वहीं डॉक्टरों की मानें तो उन्होंने मरीजों को ठंड की मार से बचकर रहने की सलाह दी है।

खासकर बच्चों और बुजुर्गों का काफी ध्यान रखने की जरूरत है। पारा गिरने के साथ सर्दी, जुकाम, हाथ-पैर की अंगुलियों में सूजन जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इतना ही नहीं इस मौसम में लोग पानी कम पी रहे हैं जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। लोगों को गुनगुने पानी में ओआरएस लेना चाहिए। ठंडी हवा शुष्क ज्यादा होती है और उसमें नमी बहुत कम होती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *