उत्तराखंड (एकता): उत्तराखंड के जोशीमठ में दिनों-दिन स्थिति खराब होती जा रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभी तक हजारों घरों व होटलों में दरारें पड़ चुकी हैं। वहीं केंद्र सरकार हालात पर नजर रखे हुए हैं।

इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें जोशीमठ में आए संकट को लेकर बात की गई। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने सदस्यों के साथ जोशीमठ के हालात को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

बताया जा रहा है कि अब तक 600 से ज्यादा घरों में दरारें आ चुकी हैं। कई घर गिरने की कगार पर हैं। यहां से कई परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है। वहीं प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं। वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा कि पीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।