दिल्ली की पान मसाला फैक्ट्री में बड़ा हादसा: लिफ्ट के नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार रात यहां पान मसाला की फैक्ट्री में लिफ्ट के नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया।

बता दें कि हादसे के समय फैक्ट्री के मजदूर लिफ्ट से सामान ले जा रहे थे। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस को शक है कि यह हादसा किसी की लापरवाही से हुआ है।

घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृत कर्मचारियों की पहचान कुलवंत सिंह (30), दीपक कुमार (26) व सन्नी (33)  के रूप में हुई है। तीनों इंद्रपुरी के रहने वाले थे। वहीं घायल कर्मचारी की हालत ठीक बताई जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *