टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री तुनिषा ने कम उम्र में जानिए कैसे बनाई अलग पहचान (देखें तस्वीरें)

admin

दिल्ली (एकता): टीवी और बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेज ने कम उम्र में ही जिंदगी को अलविदा कह दिया। एक के बाद एक लगातार इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों की मौतों ने फिल्म और मनोरंजन उद्योग को हिला कर रख दिया है। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां रही जिन्होंने सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आज भी नहीं सुलझी। उनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक को झटका लगा था। लेकिन अब टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। 20 साल की उम्र में इस अभिनेत्री ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। इसके पास न तो पैसों की कोई कमी थी और न ही नौकरी की। वह अपनी जिदंगी में काफी खुश थी। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि उनकी मौत पहेली बनी हुई है। अभी तक वजह पता नहीं चल पाई है।

इन टीवी शो में तुनिषा ने निभाए लीड रोल

तुनिषा शर्मा का जन्म 4 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था। जब वह 14 साल की थीं, तब उन्हें सीरियल भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप के लिए चुना गया था, जिसमें उन्होंने राजकुमारी चंद कंवर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद चक्रवर्ती अशोक सम्राट टीवी सीरियल में भी काम किया।

टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में तुनिषा और शीजान लीड रोल निभा रहे थे। तुनिशा शर्मा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। वह ‘टीवी सीरियल ‘इश्क सुभान अल्लाह‘ में ज़ारा/बबली और ‘इंटरनेट वाला लव‘ में आध्या वर्मा की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। उसके बाद उन्होंने गब्बर पुंछवाला और शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह में अभिनय किया।

फिल्मों में भी तुनिषा ने बनाई खास पहचान

टीवी शो के अवाला तुनिषा ने फिल्मों में भी खूब सुर्खियों में रही। उन्होंने फितूर, बार बार देखो, कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह और दबंग 3 जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। तुनिषा करीब 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन थीं।

जानिए कैसे हुई मौत

बता दें कि 24 दिसंबर, 2022 को तुनिषा शर्मा ने अपने शो के सेट पर अपने को-स्टार और एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान के मेकअप रूम के बाथरूम में सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि तुनिषा अपने घर से सीरियल सेट पर जाने के लिए खुशी से गई थी। पहली शिफ्ट का शूट खत्म होने के बाद शीजान और तुनिषा ने मेकअप रूम में दोपहर 3 बजे एक साथ लंच भी किया। इस दौरान ऐसा क्या हुआ कि 3.15 बजे उसने आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से मनोरंजन उद्योग हिल गया। तुनिषा शर्मा के फैंस आज भी उनके मौत के गम से उबर नहीं पा रहे हैं। तुनिषा की मौत के बाद उनके को-एक्टर शीजान खान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *