दिल्ली में एक इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में ओखला फेस-1 में स्थित इलेक्ट्रॉनिक फैक्टरी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक इलेक्ट्रॉनिक फैक्टरी में आग लगने से अफर-तफरी मची गई।

सूचना मिलने पर मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि आगजनी शॉर्ट सर्किट की वजह से हो सकती है। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग फैक्टरी की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *