दिल्ली के सदर बाजार की तीन मंजिला इमारत में हुआ अचानक धमाका, एक व्यक्ति की मौत

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में हादसों की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ऐसी ही एक और घटना राजधानी के सदर बाजार में एक दुकान में हुई। बता दें कि इस दुकान में ब्लास्ट जैसा कुछ हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार को शाम करीब 6:15 बजे के करीब हुआ। जहां एक इमारत की सीढ़ी गिर गई। पुलिस ने बताया कि घटना में घायल 35 वर्षीय गुलाब नाम के व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रथम दृष्टया यह पानी की पाइप में विस्फोट होने से लग रहा है। लेकिन यहां कोई कालिख या आग या छर्रों या किसी रसायन की गंध नहीं देखी गई। पुलिस का कहना है कि अपराध और एफएसएल की टीमें जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *