दिल्ली में सनसनीखेज घटना: नाबालिग लड़की ने महिला पर चलाई गोली, हालत नाजुक

admin

दिल्ली (एकता): आखिर देश की राजधानी दिल्ली में क्या हो रहा है और इसे क्या हो गया है। यह समझ नहीं आ रहा। हर रोज कोई न कोई महिलाएं, लड़कियां, बच्चे और पुरुष अपराध का शिकार हो रहे हैं। शायद दिल्ली में अपराध बढ़ गया है या फिर अपराधियों के हौंसले…ऐसी ही एक सनसनीखेज घटना रविवार को फिर सामने आई। इस घटना में नाबालिग लड़की ने तो हद ही पार कर दी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार भजनपुरा इलाके के सुभाष मोहल्ला में एक नाबालिग लड़की द्वारा 50 साल की महिला पर गोली चलाई गई। घटना में महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने नाबालिग लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया है। लड़की से पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। फिलहाल गोली चलाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *