दिल्ली में PM मोदी ने दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को किया संबोधित, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मोदी ने सम्मेलन में नौकरशाही की क्षमता बढ़ाने की जरूरत पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अपने प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की भी समीक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले दो दिनों से हम दिल्ली में मुख्य सचिवों के सम्मेलन में व्यापक चर्चा देख रहे हैं। आज की मेरी टिप्पणी के दौरान उन विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर जोर दिया गया, जो लोगों के जीवन को और बेहतर बना सकते हैं। भारत के विकास पथ को मजबूत कर सकते हैं। बता दें कि मोदी ने पीएम गति शक्ति और तालमेल कैसे बनाया जाए सहित कई विषयों पर जोर दिया।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *