गौहर खान ने पहली बार Baby Bump फ्लॉन्ट करते हुए Social Media पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने पहली बार ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस ने पति के साथ डेट नाइट की वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। इतना ही नहीं गौहर खान इस वीडियो को खास बताया।

आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे गौहर खान के चेहरे पर ग्लो दिख रहा है। अपनी इस स्पेशल डेट नाइट पर ये कपल ब्लैक रंग के कपड़ों में ट्विन करते हुए नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। एक अन्य तस्वीर में वह लॉन्ग राइड पर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर गौहर खान ने कैप्शन में लिखा, ‘डेट नाइट हमेशा खास होती हैं। जस्ट यू एंड मी’। गौरतलब है कि गौहर खान ने पिछले महीने 20 दिसंबर 2022 को एक वीडियो शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। जहां उनके फैंस ने बहुत प्यार दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *